Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दूसरा फरार आरोपी अजय धनवार भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

विकास सिंह ने जमकर लगाए नारे, कथित भ्रष्टाचार के आरोपों से कटघोरा में भाजपा की भारी किरकिरी

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के हाथों में जिले की मजबूत कमान

अटल जी की प्रतिमा विवाद में कल दोपहर 12 बजे मचेगा घमासान, विपक्ष का सीधे विरोध का ऐलान!

'अंगद के पैर' की तरह जमे अन्नदाताओं के आगे झुकी कटघोरा नगर पालिका, लिखित वादे के बाद धरना स्थगित

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हंगामा: : विकास सिंह ने जमकर लगाए नारे, कथित भ्रष्टाचार के आरोपों से कटघोरा में भाजपा की भारी किरकिरी

Shubh Arvind Sharma

Sun, Aug 16, 2026

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हंगामा: विकास सिंह ने जमकर लगाए नारे, कथित भ्रष्टाचार के आरोपों से कटघोरा में भाजपा की भारी किरकिरी

कटघोरा (कोरबा)16 अगस्त 2026 कटघोरा: नगर पालिका परिषद के अटल परिसर में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आज भाजपा को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच गए और प्रतिमा निर्माण में हुए कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर सीधे भाजपा को कटघरे में खड़ा कर दिया। कांग्रेसी नेताओं द्वारा लगाए गए इन तीखे आरोपों के कारण श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई और भाजपा नेताओं की जमकर किरकिरी हुई।

15 अगस्त को गुपचुप माल्यार्पण, अंदरूनी फजीहत की चर्चा

इस पूरे विवाद की पटकथा कथित तौर पर बीते दिन 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को ही लिख दी गई थी। आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन ने बेहद शांत और गुपचुप तरीके से इसी जीर्ण-शीर्ण (जर्जर) मूर्ति पर माल्यार्पण का कार्यक्रम निपटा लिया।जनता व कांग्रेसी नेताओं का कथित तौर पर आरोप है कि पालिका ने इस कार्यक्रम की भनक न तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों को लगने दी और न ही गणमान्य नागरिकों को बुलाया। प्रशासन ने कथित रूप से केवल अपने चहेते लोगों को बुलाकर रस्म अदायगी कर ली, जिसकी खबर बाहर आने के बाद से खुद पालिका प्रशासन की अंदरूनी तौर पर जमकर फजीहत हो रही है।

विकास सिंह के आरोपों से नेताओं की घिग्घी बंधी

आज इसी कथित गुप्त माल्यार्पण और मूर्ति से जुड़े विवादित मुद्दे पर विकास सिंह ने जमकर नारेबाजी करते हुए मोर्चा खोल दिया। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि एक तरफ अटल जी को श्रद्धांजलि देने का नाटक किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ उन्हीं की मूर्ति के नाम पर स्वीकृत बजट में कथित रूप से भारी वित्तीय अनियमितता की गई है। विकास सिंह का कथित तौर पर आरोप है कि टेंडर के नियमों को ताक पर रखकर ब्रॉन्ज की जगह सीमेंट-कंक्रीट की मूर्ति खड़ी कर दी गई, जो पहली ही बारिश में जवाब दे गई। इस जोरदार हंगामे और तीखे आरोपों के सामने वहां मौजूद नेताओं की घिग्घी बंध गई और उनके चेहरे की हवाइयां उड़ने लगीं।

आनन-फानन में करना पड़ा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

कांग्रेसी नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से लगाए गए इन कथित आरोपों और हंगामे से बचने के लिए वहां मौजूद नेताओं को कोई रास्ता नहीं सूझा। मामले को और तूल पकड़ता देख नेताओं ने भाषण और अन्य औपचारिकताएं छोड़ दीं। उन्होंने आनन-फानन में संक्षिप्त रूप से पुष्पांजलि अर्पित की और तुरंत कार्यक्रम समाप्त कर वहां से हटने में ही अपनी भलाई समझी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें