Saturday 18th of April 2026

ब्रेकिंग

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा.? जिम्मेदार भूले अपनी जिम्मेदारी..

स्काउट गाइड की पहल..

फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

कैसा था धीरेंद्र शास्त्री का जीवन ..

"पास" बना विवाद का कारण.! भक्तो को होना पड़ा अपमानित.?

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: छुरी:नरेंद्र सिंह राजपूत करेंगे वार्ड 02 विद्या नगर से पार्षद की दावेदारी, भाजपा से टिकट ही हुई मांग...

Shubh Arvind Sharma

Fri, Jan 17, 2025
छुरी:नरेंद्र सिंह राजपूत करेंगे वार्ड 02 विद्या नगर से पार्षद की दावेदारी, भाजपा से टिकट ही हुई मांग... कटघोरा/छुरी:-नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर कई दावेदार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने तैयार है, वही नगर पंचायत छुरी के वार्ड 02 विद्या नगर से नरेंद्र सिंह राजपूत प्रबल दावेदार ने चुनाव लड़ने ताल ठोक दी है।इन्होंने भाजपा से टिकट की मांग की है।भाजपा इन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर चुनाव लड़ाती है तो निश्चित रूप से इनकी जीत देखी जा सकती है।नरेंद्र शुरू से ही कट्टर भाजपा समर्थक हैं।इनका पूरा परिवार भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में कार्य भी कर रहा है। छुरी नगर पँचायत के वार्ड 02 विद्या नगर में पार्षद हेतु सामान्य वर्ग अनारक्षित है, लिहाजा नरेंद्र सिंह प्रबल दावेदार के रूप में उभर कर सामने आए हैं।इनका पूरा परिवार कई सालों से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।नरेन्द्र सिंह भारतीय जनता पार्टी में वर्ष 2009 से वर्ष 2014 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहे, साथ ही वर्ष 2014 से 2018 तक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में रहे।2018 के बाद से ये भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय सदस्य की भूमिका निभा रहे हैं।महज 29 साल के युवा नरेंद्र कई सालों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं इनको राजनीतिक ज्ञान होने के साथ इनका जनता में भी वर्चस्व स्थापित है।पार्टी के लिए नरेंद्र से बेहतर युवा प्रत्याशी नही हो सकता,ये बेहद शांत स्वभाव व मृदुभाषी होने के कारण जनता के लोकप्रिय भी है। विषय उपलब्धियां वर्ष 2021 से अब तक हनुमान जन्मोत्सव में भव्य शोभायात्रा में आयोजक के रूप में सेवा प्रदान कर रहे हैं।सभी सामाजिक पर्व में टीम गठित कर सुरक्षा प्रदान करते हैं।छुरी हाई स्कूल में शिक्षकों एवम एग्रीकल्चर लाने में विशेष योगदान।13/14 में युवामोर्चा छुरी में 100 सदस्य के साथ मोदी जी के स्वागत कार्य मे और विधानसभा के प्रचार प्रसार में विशेष योगदान।14/18 तक भारतीय जनता पार्टी के सरकार की सभी योजनाओं का लाभ देने घर घर सहयोग।जेल भरो आंदोलन में टीम लेकर रायपुर में योगदान।भारत बंद में योगदान।कांग्रेस सरकार में हो रहे हिन्दू धार्मिक आयोजनों के उलंघन में टीम बनाकर विरोध प्रदर्शन।19/21 में कोरोना काल में घर घर गरीब परिवार का भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ टीम बना के सहयोग।2023 में कांग्रेस द्वारा अवैध तरीके से चल रहे राखड़ परवान में चक्का जाम कर गांव में राहत दिलाने का कार्य।इस तरह इनके अनेको योगदान है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें