Saturday 18th of April 2026

ब्रेकिंग

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा.? जिम्मेदार भूले अपनी जिम्मेदारी..

स्काउट गाइड की पहल..

फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

कैसा था धीरेंद्र शास्त्री का जीवन ..

"पास" बना विवाद का कारण.! भक्तो को होना पड़ा अपमानित.?

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कटघोरा:वार्ड 06 से निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रशेखर ताम्रकार ने भरा नामांकन,वार्ड में है इनकी मजबूत पकड़...

Shubh Arvind Sharma

Tue, Jan 28, 2025
कटघोरा:वार्ड 06 से निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रशेखर ताम्रकार ने भरा नामांकन,वार्ड में है इनकी मजबूत पकड़... कटघोरा:-वार्ड 06 राजीव नगर से युवा प्रत्याशी चंद्रशेखर ताम्रकार ने निर्दलीय नामांकन भर चुनावी समीकरण बिगाड़ दिया है।इनके नामांकन भरने से पार्टियों से तय प्रत्याशियो के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं।दरअसल चंद्रशेखर ताम्रकार वार्ड में बेहद सक्रिय युवा है।ये वार्ड वासियों की समस्याओं से लेकर उनके सुख दुख में हमेशा ततपर रहते हैं।इनके चुनावी मैदान में आने से वार्ड की जनता में हर्ष का माहौल है जनता भी इन्हें भरपूर समर्थन करने को तैयार है।वार्ड वासियों की माने तो वे किसी बाहरी प्रत्याशी को चुनने के पक्ष में नही है। नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर नामांकन नामांकन का आखरी दिन था।सभी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिए हैं।वार्ड 06 राजीव नगर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चंद्रशेखर ताम्रकार ने नामांकन दाखिल किया है।चंद्रशेखर ताम्रकार युवा होने के साथ शिक्षित,जुझारू, कर्मठ,मिलनसार व धार्मिक प्रवृत्ति के युवा है।वार्ड में सभी के साथ इनका कुशल व्यवहार है। लोगो की मदद करना,राजनीतिक व सामाजिक कार्य तथा धार्मिक कार्यो में सदैव ततपर रहते हैं।स्कूल व महाविद्यालय में राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य भी रहे है।विधानसभा, लोकसभा व निकाय चुनाब में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे हैं।राजनीति से इनका पुराना नाता रहा है। चंद्रशेखर ताम्रकार ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियो के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच दी है।इनके चुनाव लड़ने से भाजपा व कांग्रेस दोनों को भारी नुकसान हो सकता है।वार्ड के ये पहले युवा है जो राजनीति से सरोकार रखते हुए कम उम्र में चुनावी मैदान उभर कर आये हैं।वार्ड की जनता के ये लोकप्रिय होने के साथ वार्ड वासियों की छोटी बड़ी समस्याओं में सदैव ततपर रहते हैं।वार्ड की समस्याओं से ये भलीभांति अवगत है।इनका मानना है कि पिछले कई सालों से वार्ड की जनता पार्षद चुनते आ रही है लेकिन वार्ड की समस्याओं से आज तक निजात नही मिल पाया है।हर बार प्रत्याशी वार्ड की जनता से झूठे दावे वादे कर चुनाव जीत जाते हैं उसके बाद उन्हें जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नही रहता।इनका मानना है कि वार्ड की जनता इस बार जुझारू प्रत्याशी का चयन करेगी जो वार्ड की समस्याओं से निजात दिला सके।इस बार वार्ड की जनता चंद्रशेखर को समर्थन कर सकती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें