Saturday 18th of April 2026

ब्रेकिंग

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा.? जिम्मेदार भूले अपनी जिम्मेदारी..

स्काउट गाइड की पहल..

फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

कैसा था धीरेंद्र शास्त्री का जीवन ..

"पास" बना विवाद का कारण.! भक्तो को होना पड़ा अपमानित.?

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कटघोरा:प्रबल दावेदार उत्तम सिंह रंधावा ने पेश की वार्ड 08 शास्त्री नगर से दावेदारी,भाजपा देगी मौका तो जीत निश्चित..

Shubh Arvind Sharma

Tue, Jan 21, 2025
कटघोरा:प्रबल दावेदार उत्तम सिंह रंधावा ने पेश की वार्ड 08 शास्त्री नगर से दावेदारी,भाजपा देगी मौका तो जीत निश्चित.. कटघोरा:नगरीय निकाय चुनाव 2025 के पार्षद दावेदारों में उत्तम सिंह रंधावा प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं, ये कटघोरा के वार्ड 08 शास्त्री नगर से चुनाव लड़ेंगें।इन्होंने भाजपा से चुनाव लड़ने टिकट की मांग है।माना ज रहा है कि भाजपा इन्हें प्रत्याशी घोषित कर सकती है।हालांकि वार्ड 08 में कई जुझारू दावेदारों ने भाजपा से टिकट की मांग की है।उत्तम सिंह रंधावा भाजपा के कट्टर समर्थक हैं और इन्होंने पार्टी के कई आयोजनों में अपनी विशेष भूमिका निभाई है।आपको बता दे कि कटघोरा को जिला बनाने की मांग भी इन्होंने पुरजोर तरीके से उठाई थी।कटघोरा से रायपुर तक पदयात्रा कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपे थे। कहावत है प्रयास अगर किसी कार्य को दृढ़ इच्छाशक्ति से किया जाए,तो एक दिन सफलता अवश्य मिलती,उत्तम सिंह रंधावा का व्यक्तित्व भी कुछ इसी तरह का है ये कभी हिम्मत नही हारते फिर चाहे परिस्थियां कैसी भी हो,हर हाल में अडिग रहते हैं।ये सामाजिक कार्यो,धार्मिक आयोजनों,धरना,आंदोलन तथा अन्य गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं।उत्तम सिंह रंधावा शुरू से ही भाजपा समर्थक रहे हैं और इन्होंने पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पार्टी का सहयोग किया है।उत्तम सिंह रंधावा सामाजिक कार्यो में भी अग्रणी रहते हैं फिर चाहे हालात कैसे भी हो,चाहे गरीबो की मदद करनी हो,असहाय लोगो का सहयोग करना हो,ये कभी पीछे नही हटते।भाजपा भी उत्तम सिंह रंधावा के कार्यो से भलीभांति अवगत है।पार्टी इन्हें टिकट देकर पार्षद चुनाव में भी उतार सकती है इसमे कोई दो रॉय नही है। कटघोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर उत्तम सिंह रंधावा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ कई दिनों तक भूख हड़ताल भी थी,इसके लिए इन्होंने कटघोरा से रायपुर तक पैदल यात्रा भी निकाली थी।ये ऐसे व्यक्ति है जो अगर किसी कार्य को करने की ठान ले,तो फिर उसके अंजाम की परवाह नही करते।ऐसे जुझारू व्यक्ति अगर वार्ड पार्षद बन जाये तो ये कहना अतिश्योक्ति नही होगा कि उस वार्ड की जनता को मूलभूत व अन्य समस्याओं का सामना नही करना पड़ेगा।वार्ड 08 की जनता भी उत्तम सिंह रंधावा जैसे व्यक्ति को पार्षद के रूप में पाकर उत्साहित होगी।जनता इनके पक्ष में भरपूर समर्थन करने को तैयार है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें