Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

स्काउट गाइड की पहल..

फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

कैसा था धीरेंद्र शास्त्री का जीवन ..

"पास" बना विवाद का कारण.! भक्तो को होना पड़ा अपमानित.?

महिला के गले से सोने की चेन पार..

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: नेशनल हाइवे 130 में सड़क हादसा:अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी ठोकर..मोके पर हुई मौत,, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम...5 घण्टे का जाम डी एन तिवारी के समझाईश पर खुला

Shubh Arvind Sharma

Sun, Mar 23, 2025
नेशनल हाइवे 130 में सड़क हादसा:अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी ठोकर..मोके पर हुई मौत,, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम...5 घण्टे का जाम डी एन तिवारी के समझाईश पर खुला .. कोरबा/पाली:कटघोरा से बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर सड़क हादसा हुआ है जहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दी है, घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई,उक्त घटना मुनगाढिह के पास की बताई जा रही है।घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम जाम कर दिया।चक्काजाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई।घटना करीब 3 बजे के आसपास की बताई जा रही है,घटना की सूचना बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मोके पर नही पहुचे,थाना कटघोरा प्रभारी धर्मनारायण तिवारी को सूचना मिलते ही मौके पर सदल पहुचे और ग्रामीणों को समझाइश देकर 5 घण्टे का जाम खुलवाए,तब जाकर आवागमन शुचारु हुआ। जानकारी अनुसार उक्त घटना बिलासपुर से कटघोरा नेशनल हाइवे 130 पर पाली के मुनगाढिह के आसपास हुई है, मोटरसाइकिल सवार वीरेंद्र सरोटिया पिता जोहन सरोटिया उम्र 27 साल निवासी मुनगाढिह अपने गंतव्य की और जा रहा था,इसी बीच एक अज्ञात वाहन मोटरसाइकिल को ठोकर मारकर निकल गया।ठोकर से मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते हो मोके पर लोगो का हुजूम लग गया और मोके पर उपस्थित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।चक्काजाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई।जानकारी अनुसार घटना करीब 3 बजे की बताई जा रही है और 7 बजे तक लंबा जाम लगा रहा।घटना की सूचना देने पर भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नही पहुचे।जिस कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला।ग्रामीणों की माने तो नेशनल हाईवे मुनगाढिह के पास बने पुल को सीधा करने कई बार शासन प्रशासन से गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नही दे रहा।यह स्थान दुर्घटना का कारण बनता है।ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन जल्द इस पुल को सीधा कर घटनाओं को रोकने में सहयोग करे। घटना की जानकारी जब कटघोरा थाना तक पहुँची तो थानेदार धर्मनारायण तिवारी बिना देर किए मोके पर पहुचे और चक्काजाम किये ग्रामीणों से चर्चा किये।जाम के दौरान ग्रामीण काफी आक्रोशित थे,ग्रामीण किसी की बात सुनने को तैयार नही थे।धर्मनारायण तिवारी ने ग्रामीणों को समझाया तब कहि जाकर 5 घण्टे का जाम 7 बजे खुला और आवागम बहाल हुआ।आगे घटना की जांच पुलिस कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें