Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

स्काउट गाइड की पहल..

फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

कैसा था धीरेंद्र शास्त्री का जीवन ..

"पास" बना विवाद का कारण.! भक्तो को होना पड़ा अपमानित.?

महिला के गले से सोने की चेन पार..

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: पोड़ी उपरोड़ा:सुरक्षा के मद्देनजर नेशनल हाइवे 130 किनारे बने डेंजर स्पॉट पर प्रशासन कर सकता हैं कार्यवाही..? यह क्षेत्र बड़ी घटनाओं को दे सकता हैं अंजाम.?

Shubh Arvind Sharma

Wed, Apr 2, 2025
पोड़ी उपरोड़ा:सुरक्षा के मद्देनजर नेशनल हाइवे 130 किनारे बने डेंजर स्पॉट पर प्रशासन कर सकता हैं कार्यवाही..? यह क्षेत्र बड़ी घटनाओं को दे सकता हैं अंजाम.? पोड़ी उपरोड़ा/रामपुर:नेशनल हाइवे 130 के किनारे बने अवैध अतिक्रमण को लेकर पोड़ी उपरोड़ा तहसीलदार बड़ा एक्शन ले सकते हैं।दरअसल हाइवे के किनारे किये गए अवैध अतिक्रमण डेंजर स्पॉट में तब्दील हो गए हैं जहाँ कभी भी कोई बड़ी घटना या हादसा हो सकता है।पूर्व में कई घटनाएं हो चुकी है।नेशनल हाइवे व शहर अंदर जाने वाले मार्ग के बीचों बीच अतिक्रमण होना कहि से भी जायज नही ठहराया जा सकता ये घटनाओं को न्यौता दे सकते हैं? प्रशासन जल्द इन अवैध कब्जों को हटाने की कार्यवाही कर सकता है.? यहां कुछ स्थानीय लोगो द्वारा हाल ही में शासकीय भूमि पर जबरन अतिक्रमण किया गया है। आपको बता दे कि अम्बिकापुर से बिलासपुर को जोड़ने वाला बायपास नेशनल हाईवे 130 के बीच ग्राम रामपुर में हाइवे किनारे स्थित शासकीय भूमि पर स्थानीय लोगो ने जानबूझकर अतिक्रमण करते हुए मकान निर्माण कर लिए है।यहां के लोगो मे अतिक्रमण करने की ऐसी होड़ मची हुई है कि वे अपनी जान की परवाह ना करते हुए हाइवे व पीडब्ल्यू सड़क के बीचों बीच मकान खड़े कर दिए हैं,इनके ऐसा करने से यह क्षेत्र डेंजर स्पॉट में तब्दील हो गया है।इनके अतिक्रमण से विपरीत दिशा से आने वाले वाहन नजर नही आते जो दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।कई बार यहां हादसे हो चुके हैं।कई बार तो भारी वाहन पलट चुके हैं हालांकि अभी तक कोई जनहानि सामने नही आई है, लेकिन अगर शासन इन अतिक्रमण को नही हटाता है तो वह दिन दूर नही जब कोई बड़ा हादसा सामने होगा..? जहां ये अतिक्रमण किये गए हैं वह शासकीय भूमि है और नेशनल हाइवे व पीडब्ल्यूडी सड़क का चौराहा है।जहां तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही रहती है।जानकारों की माने तो रामपुर चकचकवा पहाड़ी के पास नेशनल हाइवे 130 किनारे किये गए अवैध अतिक्रमण कहि से भी जायज नही है ये अतिक्रमण दुर्घटना का कारण बन सकते हैं सुरक्षा के मद्देनजर शासन प्रशासन को जरूरत है कि समय रहते इन अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही कर जनहित कार्यो में भागीदारी सुनिश्चित करें। हालांकि चोक के बीचों बीच किये गए एक अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाकर कुछ हद तक राहद प्रदान जरूर की है लेकिन अगर समय रहते इन अतिक्रमण पर कार्यवाही नही हुई तो भविष्य में बड़ा हादसा या कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है..? भले अतिक्रमणकारी हाल ही में मकान बनाकर राहत महसूस जरूर कर रहे हैं,लेकिन इनके अवैध अतिक्रमण से कोई हादसा हो गया तो यही लोग प्रशासन को कोसने पर आमाद हो जाएंगे।लिहाजा प्रशासन को जरूरत है कि समय रहते डेंजर स्पॉट बन चुके अतिक्रमण पर जल्द कार्यवाही करते हुए वाहन चालको व आमजन की सुरक्षा में अहम कदम उठाए। हाइवे पर वाहनों की रफ्तार बेहद तीव्र रहती है इसके अगल बगल मकान या अतिक्रमण करना किसी खतरे से कम नही है।कभी भी वाहन चालक अनियंत्रित होकर घटना को अंजाम दे सकते हैं जिसका खामियाजा हाइवे के आसपास निवासरत लोगो को भुगतना पड़ सकता है।सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन रामपुर में किये गए हाइवे किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही कर सकता है..? जो प्रशासन का सार्थक प्रयास होगा।समय रहते अतिक्रमणकारी स्वयं अपना कब्जा हटा लें,अन्यथा उन्हें प्रसासनिक कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है।सूत्रीय जानकारी अनुसार पोड़ी तहसीलदार जल्द हाइवे किनारे बने अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही कर सकते हैं.?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें