Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

डॉ. लीलाधर सिंह ने संभाली हरि कृष्णा हॉस्पिटल के बाल रोग विभाग की कमान, बच्चों को मिलेगा 24 घंटे विशेषज्ञ इलाज

हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल में डॉ. कृष्ण कुमार कंवर की लेप्रोस्कोपिक विशेषज्ञता अंचल के लिए वरदान

घोटालों पर भाजपा पार्षदों और एल्डरमैनों का 'मौन व्रत'; निधि रुकने का डर या पालिका का 'अप्रत्यक्ष लाभ' ?

कटघोरा में अमिट मिसाल छोड़ने वाले दबंग थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के सख्त तेवर

RTI के 'दस्तावेजी बम' से उड़ा प्रशासन का सुरक्षा कवच, 'अंधेर नगरी चौपट राजा' की तर्ज पर जारी खेल पर कस रहा कानूनी शिकंजा

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: Korba Road Accident : चैतमा के पास दर्दनाक सड़क हादसा.. मनाली से लौट रही दो लड़कियों की मौत, डिवाइडर से टकराई कार

Shubh Arvind Sharma

Tue, Jan 14, 2025
Korba Road Accident : चैतमा के पास दर्दनाक सड़क हादसा.. मनाली से लौट रही दो लड़कियों की मौत, डिवाइडर से टकराई कार छग/कोरबा: कोरबा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवतियों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बिलासपुर से कटघोरा जाने वाले नेशनल हाईवे पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सड़क के नीचे गहरी खाई में जा गिरी। मनाली से लौट रहे थे घूमकर जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे, जो मनाली से घूमकर लौट रहे थे। वे बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अपनी कार में कोरबा की ओर जा रहे थे। डिवाइडर से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती ने रस्ते में दम तोड़ दिया। वही गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस के जरिए कटघोरा अस्पताल पहुंचाया गया। पाली थाना क्षेत्र में हुआ हादसा यह दुर्घटना पाली थाना क्षेत्र के चैतमा के पास स्थित एक डिपोजल फैक्ट्री के नजदीक हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना की वजह जानने के लिए गाड़ी का निरीक्षण किया और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और ड्राइवर का कार पर से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित और सतर्क होकर वाहन चलाने की अपील की है।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें