Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

स्काउट गाइड की पहल..

फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

कैसा था धीरेंद्र शास्त्री का जीवन ..

"पास" बना विवाद का कारण.! भक्तो को होना पड़ा अपमानित.?

महिला के गले से सोने की चेन पार..

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के स्थानांतरण पर महिलाओं ने दी विदाई,कहा आप जैसे अधिकारी बड़े सौभाग्य से मिलते हैं...आप जहां रहेंगे वह स्थान अपराध मुक्त व शांतिप्रिय रहेगा..!

Shubh Arvind Sharma

Mon, Mar 24, 2025
थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के स्थानांतरण पर महिलाओं ने दी विदाई,कहा आप जैसे अधिकारी बड़े सौभाग्य से मिलते हैं...आप जहां रहेंगे वह स्थान अपराध मुक्त व शांतिप्रिय रहेगा..! प्रसासनिक प्रणाली के तहत पुलिस विभाग में हुए तबादले को लेकर थाना कटघोरा प्रभारी धर्मनारायण तिवारी का स्थानांतरण कोरबा कोतवाली में हुआ है।इनके ट्रांसफर से कटघोरा की जनता बेहद आहत हुई है, दरअसल थानेदार धर्मनारायण तिवारी की कार्यशैली से कटघोरा की जनता बेहद प्रभावित हुई है,जनता की माने तो कटघोरा थाना में ये पहले ऐसे थाना प्रभारी थे जो सीधे जनता से मित्रवत जुड़े और शहर में बेहतर कानून व्यवस्था के साथ न्यायप्रिय कार्यवाही किये।हालांकि पूर्व में भी कई थाना प्रभारी कटघोरा में अपनी सेवाएं दे चुके हैं जिन्होंने कानून व्यवस्था कायम पर बेहतर कार्य किया।लेकिन थानेदार धर्मनारायण तिवारी की बात ही कुछ और हैं,, इन्होंने तो जनता के दिलो में अपनी जगह स्थापित कर दी।इनके ट्रांसफर होने से कटघोरा की जनता को बेहद पीड़ा हुई है,जिसने भी इनके ट्रांसफर वाली सुनी वो सीधे थाना प्रभारी से मिलने पहुँच गए।इसी कडी में महिलाओं ने पूरे रीति रिवाज से इनकी पूजा अर्चना कर कटघोरा से विदाई देते हुए कोतवाली का प्रभार ग्रहण करने आग्रह किया है। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी को विदाई देने बड़ी संख्या में महिलाएं थाना पहुची और थाना प्रभारी की पुर्जा अर्चना कर कोरबा कोतवाली का पद भार ग्रहण करने का आग्रह किये।महिलाओं ने बताया कि कटघोरा में आपके जैसा थानेदार नही आया था,जिन्होंने कानून व्यवस्था को बेहतर करते हुए अपराध जगत पर कड़ाई से लगाम लगाया,नशे के कारोबार पर कड़ी कार्यवाही की,गुंडे बदमाशों में पुलिस का ख़ौफ़ जगाया,भटके हुए युवा वर्ग को सही रास्ता बताया,ताकि वे अपराध से दूर रह सके।शहर में धार्मिक आयोजनों पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनाते हुए नगर में शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराई।महिलाओं ने थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी को लेकर कहा कि आपके स्थानान्तरण से हम सभी बेहद आहत हैं, आप जैसे अधिकारी बड़े सौभाग्य से मिलते हैं आपको विदाई देना नही चाहते लेकिन प्रसासनिक व्यवस्था के आगे हम सभी मजबूर हैं, हम आपको विदाई तो नही दे सकते लेकिन आपकी पूजा कर आपको आगामी स्थान पर सुशोभित जरूर कर सकते हैं।हम चाहते हैं जैसे आपने कटघोरा में बेहतर कानून व्यवस्था कायम रखी, वैसे ही आप कोतवाली में भी कानून व्यवस्था बरकरार रखे ऐसी कामना करते हैं। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने आभार व्यक्त किया,इन्होंने कहा कि आप सभी का बड़प्पन है, जो मुझे इतना सम्मान दिए।मैंने तो अपने कर्तव्यों का पालन कर नगर में कानून व्यवस्था सुनिश्चित की है,जो एक अधिकारी का फर्ज होता है।इन्होंने आगे कहा कि मेरे कार्यकाल में अगर कोई मेरे से आहत हुआ हो या कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करे।थानेदार की बातों से महिलाएं बेहद प्रभावित हुई और बोली कि महोदय आप जैसा अधिकारी तो बड़े सौभाग्य से प्राप्त होते हैं,आप जैसे अधिकारी तो जिस स्थान पर जाएंगे वह स्थान अपराध मुक्त व शांतिप्रिय होगा।थानेदार के विदाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कटघोरा की महिलाएं व पुरूष तथा थाना स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें