Wednesday 3rd of June 2026

ब्रेकिंग

बड़ी संख्या में जेसीबी और ट्रैक्टर जप्त

लोग गवा रहे जान,, नहीं है सुरक्षा के कोई इंतजामात..?

12 घण्टे के भीतर जारी हुआ स्थगन आदेश..

23 वाहन जप्त और कड़ी समझाईश..

कोर्ट में मामला लंबित, फिर भी विवादित जमीन पर बेखौफ राखड़ पटिंग जारी

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: पोड़ी उपरोड़ा:प्रशासन आया हरकत में,शासकीय भूमि पर अवैध कब्जाधारियों को थमाया नोटिस...मचा हड़कंप

Shubh Arvind Sharma

Tue, Apr 8, 2025
पोड़ी उपरोड़ा:प्रशासन आया हरकत में,शासकीय भूमि पर अवैध कब्जाधारियों को थमाया नोटिस...मचा हड़कंप पोड़ी उपरोड़ा/रामपुर:-जिले का पोड़ी उपरोड़ा राजस्व विभाग हरकत में आया है,जहां शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वालो को नोटिस थमाया गया है।नोटिस मिलते ही अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है।उन्हें बेदखली का डर सताने लगा है।नोटिस पोड़ी उपरोड़ा तहसीलदार कार्यालय से जारी हुआ है।नोटिस में उल्लेख है कि अवैध कब्जे के सम्बंध में 11 अप्रैल 2025 को कब्जाधारियों को तहसील कार्यालय में जवाब तलब करना होगा,जवाब प्रस्तुत नही करने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।कब्जाधारियों के द्वारा किया गया अवैध कब्जा डेंजर स्पॉट निर्मित कर दिया है जो घटना या हादसों का कारण बन सकता है।प्रशासन इन अवैध कब्जो को बक्सने के मूड नही है सुरक्षा के लिहाज से इन्हें हटाने की कार्यवाही हो सकती है.? आगामी दिनों में और भी कई बेजा कब्जाधारियों को नोटिस दिया जा सकता है। बता दे कि नेशनल हाइवे 130 के किनारे पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर में चकचकवा पहाड़ी के पास स्थानीय निवासियों ने हाल ही में जबरन तरीके से अवैध कब्जा कर लिया है।इनके द्वारा कब्जा कर बनाये गए मकान रहने योग्य बिल्कुल नही है, ये मकान केवल शासकीय भूमि को हथियाने का प्रोपगेंडा मात्र है।इनके द्वारा निर्मित किये गए मकानों को डेंजर स्पॉट माना जा रहा है।बेतरतीब ढंग से किये गए ये अवैध कब्जा हादसों को न्योता दे सकते है चूंकि ये कब्जे नेशनल हाईवे व पीडब्ल्यूडी सड़क के बीचों बीच किये गए हैं जो कहि से भी सुरक्षित नजर नही आते हैं।प्रशासन भी इन कब्जो को जायज नही मान रहा है, लिहाजा इन अवैध कब्जा धारियों को नोटिस जारी किया गया है और इन कब्जो को हटाने बेदखली की कार्यवाही हो सकती है। माननीय न्यायालय तहसीलदार पोड़ी उपरोड़ा के द्वारा हाल ही में पांच अवैध कब्जाधारियों को नोटिस दिया गया है,जबकि कब्जाधारियों की संख्या ज्यादा है और आगामी दिनों में उन्हें भी नोटिस भेजा जा सकता है।प्रशासन की यह कार्यवाही सुरक्षा के मद्देनजर की जा रही है, अवैध कब्जाधारी अपने कब्जे को समय रहते हटा लें अन्यथा उन्हें प्रशासनिक कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है।लोगो की माने तो प्रशासन की यह कार्यवाही उचित होने के साथ जनहित में है,ऐसे अवैध कब्जे सड़क दुर्घटनाओं व हादसों को न्योता देते हैं।पूर्व में यहां नेशनल हाईवे चौक के बीच मे बने ऐसे ही एक अवैध कब्जे पर प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए हटाया था।बावजूद कब्जाधारियों के होशले कम नही हुए और कब्जा करने की बाढ़ सी आ गई।बहरहाल पोड़ी उपरोड़ा राजस्व विभाग ने इस बार इन अवैध कब्जों पर कार्यवाही शुरू कर दी है, अब देखना ये है कि इन अवैध कब्जों पर प्रशासन बुलडोजर कब चलाता है..?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें