Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

स्काउट गाइड की पहल..

फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

कैसा था धीरेंद्र शास्त्री का जीवन ..

"पास" बना विवाद का कारण.! भक्तो को होना पड़ा अपमानित.?

महिला के गले से सोने की चेन पार..

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कटघोरा:होली त्यौहार को लेकर पुलिस एक्शन मोड़ में,लापरवाह व शराबी वाहन चालकों पर हुई ताबड़तोड़ कार्यवाही..

Shubh Arvind Sharma

Mon, Mar 10, 2025
कटघोरा:होली त्यौहार को लेकर पुलिस एक्शन मोड़ में,लापरवाह व शराबी वाहन चालकों पर हुई ताबड़तोड़ कार्यवाही.. कटघोरा: आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर कटघोरा पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है,शहीद वीरनारायण चौक पास पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल में तीन सवारी,शराबी वाहन चालक तथा नो एंट्री में प्रवेश करने वाले वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई।पुलिस की इस कार्यवाही से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।ज्यादातर वाहन चालक युवा बेच के रहे,जो यातायात नियमो का पालन किये बगैर वाहन चलाते पाए गए।थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि आगामी होली त्यौहार को लेकर पुलिस अलर्ट रहेगी,लिहाजा वाहन चलाते समय यातायात नियमो का पालन करें तथा शराब पीकर वाहन बिल्कुल ना चलाये।इन्होंने यह भी कहा है कि नाबालिक बच्चे वाहन ना चलाये ऐसा करते पाए गए तो उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर जिले में पुलिस एक्शन मोड़ पर है।सभी थाना चौकी प्रभारीयो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।इसी कड़ी में थाना कटघोरा प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में कटघोरा में सघन वाहन चैकिंग की जा रही है।इस दौरान मोटरसाइकिल पर तीन सवारी,शराब पीकर वाहन चलाना तथा नाबालिक वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई।चेकिंग के दौरान ज्यादातर वाहन चालक युवा बेच के रहे,जिन्हें यातायात के नियमो की जानकारी तक नही,और तीन सवारी के साथ फर्राटे भर रहे थे।चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा सभी पर कार्यवाही की गई।इस दौरान कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में सभी पुलिस जवान पूरी मुस्तैदी से वाहन चेकिंग में लगे रहे और लापवाही पूर्वक व शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की गई।करीबन 31 वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा होली त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं,इसी तारतम्य में आज शहीद वीरनारायण चौक के पास चेक पोस्ट लगाया था,जहां मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मोटरसाइकिल में तीन सवारी,शराब पीकर वाहन चलाना, तथा भारी वाहनों के नो एंट्री को लेकर कार्यवाही की गई है। नगर वासियों ने पुलिस की कार्यवाही को जायज मानते हुए पुलिस की प्रसंशा की है।दरअसल नगर में लापरवाह व शराब पीकर वाहन चलाने वालों की तादाद बढ़ गई थी,जो अक्सर दुर्घटना का कारण बनती है।नगर में ऐसी कार्यवाहियां पुलिस द्वारा होती रहनी चाहिए ताकि वाहन चालक सुरक्षित रूप से वाहन चलाये और अपने गंतव्य पर सुरक्षित पहुचे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें