Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

स्काउट गाइड की पहल..

फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

कैसा था धीरेंद्र शास्त्री का जीवन ..

"पास" बना विवाद का कारण.! भक्तो को होना पड़ा अपमानित.?

महिला के गले से सोने की चेन पार..

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कटघोरा:त्यौहारों के मद्देनजर नगर में पुलिस व प्रशासन का फ्लैग मार्च,, हुड़दंगी सावधान..! शांति व सौहाद्र से त्यौहार मनाने पुलिस की अपील...

Shubh Arvind Sharma

Wed, Mar 12, 2025
कटघोरा:त्यौहारों के मद्देनजर नगर में पुलिस व प्रशासन का फ्लैग मार्च,, हुड़दंगी सावधान..! शांति व सौहाद्र से त्यौहार मनाने पुलिस की अपील... कटघोरा:आगामी दिनों में होली व रमजान त्यौहार आ रहा है जिसको लेकर पुलिस व स्थानीय प्रशासन अलर्ट है।त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस व राजस्व प्रशासन के द्वारा नगर में फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों व हुड़दंगियों को संदेश दिया गया है कि वे त्यौहारी सीजन में किसी भी तरह का हुडंग ना करे,त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहाद्र के साथ मनाए।त्यौहार में अगर किसी असामाजिक तत्व के द्वारा कोई अभद्रता व हुड़दंग किया जाता है तो उन पर कड़ी कार्यवाही हो सकती है।पुलिस व प्रशासन ने आगामी त्यौहार होली व रमजान को लेकर नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं साथ ही पुलिस ने नगरवासियों से अपील की है कि त्यौहार को भाईचारे के साथ मनाए। आज का यह फ्लैग मार्च त्योहारी सीजन को लेकर निकाला गया है जिसका मुख्य उद्देश्य नगर में शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा असामाजिक तत्वों में भय पैदा करना था,ताकि नगरवासी बेख़ौफ़ निर्भीक होकर त्योहार का आनंद ले सके।फ्लैग मार्च में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी समेत समस्त स्टाफ व बड़ी संख्या में पुलिस जवान तथा अन्य सुरक्षा के साथ कटघोरा तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी व नायाब तहसीलदार धनेश्वर चंद्रा सामिल हुए। फ्लैग मार्च कटघोरा थाना से प्रारंभ किया जो कोरबा मुख्यमार्ग से होते हुए शहीद वीरनारायण चौक पहुँचा, फिर चौक से बिलासपुर मार्ग होते हुए जय स्तंभ से होते हुए वापस मुख्यमार्ग से कटघोरा बस स्टैंड से राउंड लगाते हुए पुनः शहीद वीरनारायण चौक पर फ्लैग मार्च का समापन किया गया।इस दौरान पुलिस के बुटो की गूंज से नगर के असामाजिक तत्वों व गुंडे बदमाशों के चुले हिल गए। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने होली व रमजान त्यौहार पर नगरवासियों को बधाई संदेश दिया है।वही इन्होंने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी असामाजिक तत्वों व हुड़दंगियों के द्वारा त्यौहार में किसी भी तरह का दखल देकर माहौल बिगाड़ा जाता है तो उन पर पुलिस कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर सकती है, लिहाजा त्यौहारो को लेकर सभी भाईचारा दिखाते हुए त्योहारों का आनंद ले और शांतिपूर्ण तरीके व सौहाद्र के साथ त्यौहार मनाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें