Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

डॉ. लीलाधर सिंह ने संभाली हरि कृष्णा हॉस्पिटल के बाल रोग विभाग की कमान, बच्चों को मिलेगा 24 घंटे विशेषज्ञ इलाज

हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल में डॉ. कृष्ण कुमार कंवर की लेप्रोस्कोपिक विशेषज्ञता अंचल के लिए वरदान

घोटालों पर भाजपा पार्षदों और एल्डरमैनों का 'मौन व्रत'; निधि रुकने का डर या पालिका का 'अप्रत्यक्ष लाभ' ?

कटघोरा में अमिट मिसाल छोड़ने वाले दबंग थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के सख्त तेवर

RTI के 'दस्तावेजी बम' से उड़ा प्रशासन का सुरक्षा कवच, 'अंधेर नगरी चौपट राजा' की तर्ज पर जारी खेल पर कस रहा कानूनी शिकंजा

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: रायपुर ब्रेकिंग:न्यायालय परिसर में बवाल, अधिवक्ता पर हमला करने वाले आरोपी को वकीलों ने जमकर पीटा, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

Shubh Arvind Sharma

Sat, Jan 18, 2025
रायपुर ब्रेकिंग:न्यायालय परिसर में बवाल, अधिवक्ता पर हमला करने वाले आरोपी को वकीलों ने जमकर पीटा, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रायपुर:-रायपुर कोर्ट में शुक्रवार को भारी तनाव व बवाल की स्थिति बन गई। वकीलों ने कोर्ट में एक शख्स की जमकर पिटाई कर दी। दरअसल पुलिस एक अधिवक्ता पर हमला करने वाले आरोपी को पेश करने के लिए कोर्ट पहुंची थी। आरोपी अजय सिंह ने वकील दिर्गेश शर्मा पर जानलेवा हमला किया था।फिर क्या था आरोपी को देख वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा और आरोपी की जमकर धुनाई कर दी गई। आरोपी ने वकील से एक केस का किया था विरोध जानकारी के अनुसार, आरोपी ने वकील से एक केस का विरोध किया था, और जब वकील ने मना कर दिया, तो आरोपी ने उनके घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद से वकीलों में गुस्से की लहर फैल गई है। कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस तैनात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है, और आरोपी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है ताकि उसे सुरक्षित तरीके से कोर्ट से बाहर निकाला जा सके। वकीलों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की वकीलों ने इस घटना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वकीलों के संगठन ने भी इस मामले पर नाराजगी जाहिर की है और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करने के लिए आपात बैठक बुलाई है। यह घटना न्याय व्यवस्था में वकीलों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है। कोर्ट परिसर में तनाव को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें