: पोड़ी उपरोड़ा:भूमि वारिसानो को प्रताड़ित करने का प्रयास,महतो जाति को अनुसूचित जनजाति का बताकर तथाकथित शिकायतकर्ताओ ने कलेक्टर से की झुठी शिकायत...?
Shubh Arvind Sharma
Sun, Feb 2, 2025
पोड़ी उपरोड़ा:भूमि वारिसानो को प्रताड़ित करने का प्रयास,महतो जाति को अनुसूचित जनजाति का बताकर तथाकथित शिकायतकर्ताओ ने कलेक्टर से की झुठी शिकायत...?
कटघोरा:जिला कोरबा के विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम तानाखार रा.नि.म. व तहसील पोड़ी उपरोड़ा स्थित कृषि भूमि खसरा न. 228/5 रकबा 2.023 के लंबित मामले पर बिलासपुर संभाग आयुक्त ने दिनांक 28/12/2024 को अपीलार्थी के पक्ष में आदेश पारित किया गया है।जहां अपीलार्थी अपने हक भूमि को आसानी से विक्रय कर सकेगा।
उक्त भूमि के विक्रय सम्बंध में दिनांक 23/01/2025 को कोरबा जिलाधीश के समक्ष शिकायत पेश की गई है, जिसमे जिक्र किया गया है कि भूमि खसरा न. 228/5 रकबा 2.023 हेक्टेयर पट्टे का भूमि वर्तमान में इतवार पिता स्वर्गीय घासीराम बुधवारो बाई पिता स्व घासीराम फगनी बाई पिता स्व घासीराम फुलवारो बाई पिता स्व घासीराम सुकृता बाई पिता स्व घासीराम महतो के नाम पर दर्ज कराकर उक्त भूमि इन्ही व्यक्तियों के नाम पर वर्तमान में राजस्व अभिलेख में दर्ज है।शिकायतकर्ताओं ने आवेदन में जिक्र किया है कि मृतक घासीराम पिता दादूराम का मूल जाति अनुसूचित जनजाति से सम्बंधित था किंतु उनके वरिसानो द्वारा किस आधार पर और कौन से जरिये से अपने जाति के स्थान पर महतो जाति बताकर भूमि का सौदा कर रहे।जिसकी जांच होनी चाहिए।
वही उक्त भूमि के सम्बंध में दिनांक 31/01/2025 को कुसमुंडा निवासी प्रकाश नारायण श्रीवास ने कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन दिया है जिसमे जिक्र है कि ग्राम तानाखार प.ह.न. 46 तहसील पोड़ी उपरोड़ा में स्थित खसरा न.228/5 रकबा 2.023 हे. भूमि स्वामी फगनी बाई पति स्व घासीराम बुधवारो बाई, फुलवारो बाई ,सुकृता बाई ,इतवार,पिसरान स्व घासीराम जाति महतो (तिउर जाति) के नाम पर समस्त राजस्व अभिलेख में दर्ज है।फिर किस आधार पर शिकायतकर्ता इन्हें अनुसूचित जनजाति का बता रहे यह समझ से परे है।उक्त भूमि के सम्बंध में भूमि स्वामी के द्वारा प्रकाश नारायण श्रीवास को पंजीकृत पावर ऑफ अटार्नी दिया गया है।जिसके तहत ये उक्त भूमि का पिछले 5-6 वर्षों से केयर टेकर रहे हैं।उक्त भूमि के सम्बंध में तहसील पोड़ी उपरोड़ा में राजस्व प्रकरण 202101051000008/2020-21 के तहत घासीराम के मृत्यु पश्चात फोती नामांतरण के तहत मामला चला था।जिस पर माननीय तहसीलदार पोड़ी उपरोड़ा द्वारा मामले का सूक्ष्म जांच कर आदेशित कर उक्त भूमि स्वामी का नाम दर्ज किया था।
सूत्र बताते है कि यह पूरा माजरा जमीन की खरीदी बिक्री से जुड़ा है।दरअसल तानाखार में स्थित हक भूमि खसरा न.228/5 रकबा 2.023 के वरिसानो ने कुसमुंडा निवासी प्रकाश नारायण श्रीवास को पावर आफ अटार्नी दे दी,जो कि जमीन दलालों को रास नही आया और तथाकथित लोगो के द्वारा जिला कलेक्टर के समक्ष शिकायत कर हक भूमि के वरिसानो को अनुसूचित जनजाति का बताने का प्रयास किया गया है।जबकि तहसीलदार न्यायालय में भूमि स्वामी स्व घासीराम के मृत्यु पश्चात फोती नामांतरण में इनकी जाति महतो का जिक्र है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन