Sunday 19th of July 2026

ब्रेकिंग

पसान वनपरिक्षेत्र में पुराने रतनजोत पौधों को काटने पर नाराजगी, डीएफओ बोले- "शिकायत मिलने पर होगी जांच"

फरार मास्टरमाइंड कर्नाटक बार्डर से गिरफ्तार

अवैध कारोबारी गुंडे बदमाश हो जाए सावधान..!

"पहले लगाओ, फिर उखाड़ो" वन विभाग का कारनामा.! करोड़ो की योजना परिणाम शून्य.?

गुरसिया सरपंच निलंबित.! 37.26 लाख रुपये किये थे गबन.

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: वाह साहब..! गड्ढा तो खोद दिया,,अब इसे बंद करने की हिमाकत कब करोगे..? नगर पालिका का कारनामा..

Shubh Arvind Sharma

Wed, May 7, 2025
वाह साहब..! गड्ढा तो खोद दिया,,अब इसे बंद करने की हिमाकत कब करोगे..? नगर पालिका का कारनामा.. कटघोरा:भले नगर पालिका परिषद के अधिकारी व अध्यक्ष बदल गए हैं लेकिन पालिका के काम का तरीका आज भी बदस्तूर जारी है।उनमें कोई खास परिवर्तन नजर नही आता है।पूर्व की भांति वार्डो में गंदगी ,बड़े बड़े गड्ढे कुबदनुमा ब्रेकर आज भी जनता के लिए मुसीबत साबित हैं।खैर ये कोई नई बात नहीं है, खासबात तो ये है कि अगर पालिका कोई सफाई कार्य करती है तो उस कार्य को पूरा करने के बजाय अधूरा छोड़कर जनता को परेशान करने में कोई कसर नही छोड़ती है।वार्ड 09 तिलक नगर में साफ सफाई के खोदा गया गड्ढा जनता के लिए मुसीबत बना हुआ है। जी हाँ, इसमे कोई दो रॉय नही है कि नगर पालिका परिषद आज भी अपनी दुर्दशा सुधार पाने में विफल है, जिसका जीता जागता उदाहरण है कटघोरा का वार्ड 09 तिलक नगर जहां मोहल्ले के बीचों बीच सड़क को खोदकर नाली सफाई की गई,लेकिन आज 15 दिन हो गए गड्ढा जस का तस है।इस अधूरे साफ सफाई कार्य से वार्डवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।वाहनों की आवाजाही किसी खतरे से कम नही है, कई मोटरसाइकिल चालक तो इस गड्डे का शिकार भी हो चुके हैं।अब ऐसे हालात में अगर कोई आपातकालीन स्थिति आ जाये तो उसका दोषी किसे ठहराया जाएगा..? वार्ड की जनता चाहती है कि पालिका अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी करें और जनता हित मे कार्य करे , न कि जनता को परेशान करें.? [caption id="attachment_3271" align="alignnone" width="300"]

[/caption] अब इस गड्ढे को पाटने के लिए नगर पालिका कोई जहमत उठाएगा या मोहल्ले वालों को ही कुछ कदम उठाना पड़ेगा,यह पालिका को तय करना होगा। पालिका को आवश्यकता है कि किसी भी निर्माण कार्य या साफ सफाई के कार्य को अंतिम स्वरूप तक पहुचाये,आधे अधूरे कार्य जनता के लिए मुसीबत साबित होते हैं।अब देखना ये है पालिका इस गड्ढे को कितनी जल्द यथावत करती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें