: कटघोरा:वार्ड 09 तिलक नगर से कर सकते हैं युवा अमित अग्रवाल पार्षद की दावेदारी,
Shubh Arvind Sharma
Wed, Jan 15, 2025
कटघोरा:वार्ड 09 तिलक नगर से कर सकते हैं युवा अमित अग्रवाल पार्षद की दावेदारी,
कटघोरा:नगरीय निकाय चुनाव 2025 के नजदीक आते ही कटघोरा नगर पालिका परिषद के सभी वार्डो में दावेदारों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई है, वही वार्ड 09 तिलक नगर से युवा दावेदार अमित अग्रवाल ने अपनी ताल ठोक दी है।ऐसा माना जा रहा है अगर वार्ड 09 से अमित अग्रवाल चुनाव लड़ते हैं तो विपक्षी उम्मीदवारों को भारी पड़ सकता है।अमित अग्रवाल भाजपा से दावेदारी कर सकते हैं। वैसे तो अमित अग्रवाल कटघोरा के जानेमाने व्यापारियों में शामिल हैं लेकिन इनकी रुचि राजनीति में भी है।ये बेहद मृदुल स्वभाव के होने के साथ सामाजिक कार्यो में भी अग्रणी रहते हैं।इनकी माने तो हर बार जनता वार्ड के विकास और जनता के हित में कार्य करने वाले उमीदवार को अपना वोट देकर पार्षद का चुनाव करती है लेकिन हर बार जनता अपने आपको ठगा सा महसूस करती है।इसमे कोई दो रॉय नही कि जनता भी ऐसे उम्मीदवार को कतई पसंद नही करती जो बड़े बड़े दावे वादे कर जनता के साथ छलावा करते हैं।युवा दावेदार अमित अग्रवाल जनता की पहली पसंद माने जा रहे हैं अगर ये चुनाव लड़ते हैं तो जनता इन्हें निश्चित रूप से मौका दे सकती है। अमित अग्रवाल शुरू से ही भाजपा समर्थक हैं और अगर भाजपा इनको दावेदारी करने का मौका देती है तो कही ना कहि भाजपा का यह सही निर्णय साबित हो सकता है।युवा होने के नाते वार्ड में इनकी मजबूत पकड़ है और ये वार्डवासियों के चहेते भी माने जाते हैं।जनता की माने तो इस बार वार्ड 09 की जनता खयाली पुलाव पकाने वाले उम्मीदवारों के झांसे में नही आने वाली है वही युवा अमित अग्रवाल की दावेदारी विपक्षी उम्मीदवारों के लिए बड़ा रोड़ा साबित हो सकती है।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन