Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

त्रिलोकी पब्लिक स्कूल ने शुरू किया “TRILOKI FOUNDATION”

4 महीने से बजट गायब, महिला समितियां भारी कर्ज और दिक्कतों के बीच लकड़ी पर भोजन पकाने को मजबूर

एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

प्रशासन, भारत माता वाहिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और ग्रामीणों ने मिलकर दिया नशामुक्त समाज का संदेश

दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा और आत्मविश्वास की नई रोशनी

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

पोड़ी उपरोड़ा: : 4 महीने से बजट गायब, महिला समितियां भारी कर्ज और दिक्कतों के बीच लकड़ी पर भोजन पकाने को मजबूर

Shubh Arvind Sharma

Tue, Sep 29, 2026

पोड़ी उपरोड़ा: 4 महीने से बजट गायब, महिला समितियां भारी कर्ज और दिक्कतों के बीच लकड़ी पर भोजन पकाने को मजबूर

पोड़ी उपरोड़ा (कोरबा):

विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) योजना का संचालन पूरी तरह से पटरी से उतर गया है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के खंड संयोजक श्री विनय कुमार झा और विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कुछ स्कूलों में विगत चार महीनों से खाद्यान्न (राशन) और रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। खाद्यान्न विभाग द्वारा सही जानकारी न देने के कारण धरातल पर संकट की स्थिति और गंभीर हो गई है।

बजट न आने से बढ़ी आर्थिक किल्लत

इस अव्यवस्था का सबसे मुख्य कारण शासन स्तर से समय पर राशि (पैसा) न मिलना है। लंबे समय से बजट न आने के कारण स्कूलों और महिला स्व-सहायता समितियों के सामने पैसों की भारी किल्लत (तंगी) हो गई है। दुकानदार अब उधार राशन देने से मना कर रहे हैं, जिससे समितियों पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है और दैनिक खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।

भारी दिक्कतों के बीच लकड़ी पर पक रहा भोजन

इस आर्थिक किल्लत और गैस सिलेंडर न होने के बावजूद, बच्चों के भविष्य को देखते हुए महिला समितियां किसी तरह भोजन की व्यवस्था कर रही हैं। बच्चों को भूखा न रहना पड़े, इसके लिए महिलाएं जंगलों से लकड़ी का इंतजाम कर और पारंपरिक चूल्हे पर भारी दिक्कतों के बीच भोजन पका रही हैं। धुएं और अव्यवस्था के बीच बच्चों को भोजन तो परोसा जा रहा है, लेकिन रसोइयों के स्वास्थ्य और बच्चों की पढ़ाई पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।

संगठन के पदाधिकारियों और प्रभावित महिला समितियों ने शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस आर्थिक किल्लत को दूर करने के लिए लंबित राशि (बजट) तुरंत जारी की जाए और गैस-राशन की आपूर्ति जल्द बहाल की जाए।

Tags :

कोरबा कटघोरा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें