Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

त्रिलोकी पब्लिक स्कूल ने शुरू किया “TRILOKI FOUNDATION”

4 महीने से बजट गायब, महिला समितियां भारी कर्ज और दिक्कतों के बीच लकड़ी पर भोजन पकाने को मजबूर

एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

प्रशासन, भारत माता वाहिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और ग्रामीणों ने मिलकर दिया नशामुक्त समाज का संदेश

दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा और आत्मविश्वास की नई रोशनी

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर ABPSS मुखर, : एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

Shubh Arvind Sharma

Mon, Sep 28, 2026

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर ABPSS मुखर, एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

सरगुजा-अंबिकापुर में पत्रकारों व एक्टिविस्टों को कथित तौर पर निशाना बनाए जाने का मामला, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की उठी मांग

बिलासपुर। सरगुजा संभाग एवं अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और डिजिटल मीडिया एक्टिविस्टों की सुरक्षा को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS), छत्तीसगढ़ ने आवाज बुलंद की है। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों एवं एक्टिविस्टों के खिलाफ कथित धमकी, ट्रॉलिंग, चरित्र हनन और व्यक्तिगत हमलों के मामलों में निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

समिति ने ज्ञापन के माध्यम से पुलिस महानिदेशक सहित राज्य सरकार से मांग की कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यात्मक सवाल उठाने वाले पत्रकारों और नागरिकों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए। समिति का कहना है कि यदि किसी पत्रकार या सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली, भ्रष्टाचार अथवा जनहित से जुड़े सवाल उठाए जाते हैं, तो उनका जवाब तथ्यों के आधार पर दिया जाना चाहिए, न कि व्यक्तिगत जीवन, परिवार, चरित्र या धार्मिक पहचान को निशाना बनाकर।

ज्ञापन में हाल ही में सहायक प्राध्यापक एवं एक्टिविस्ट अकिल अहमद अंसारी द्वारा जारी खुले पत्र का भी संदर्भ दिया गया। समिति ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया ट्रॉलिंग, धमकियों और व्यक्तिगत स्तर पर दबाव बनाने जैसी गतिविधियों से पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में भय का वातावरण निर्मित होने की आशंका है।

तीन प्रमुख मांगों पर जोर

उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच — पत्रकारों एवं एक्टिविस्टों को कथित रूप से निशाना बनाने वाले व्यक्तियों तथा संगठित गतिविधियों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

पत्रकारों को सुरक्षा — जनहित के मुद्दों पर स्वतंत्र एवं निर्भीक पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि वे बिना भय के अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।

धमकी व चरित्र हनन पर कार्रवाई — सोशल मीडिया ट्रॉलिंग, धमकी, कथित चरित्र हनन अथवा अन्य प्रकार से दबाव बनाने वालों के विरुद्ध कानून के अनुरूप कड़ी कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से भी कार्रवाई की अपील

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा गृह मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से सरगुजा क्षेत्र के पत्रकारों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने और दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को भयमुक्त वातावरण मिलने पर ही वे जनहित के मुद्दों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ सामने ला सकेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह परिहार, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा, अमित संतवानी एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी उत्पल सेनगुप्ता शामिल रहे।

समिति ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाएगा और पत्रकारों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा एवं स्वतंत्र अभिव्यक्ति से जुड़े विषयों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

Tags :

कोरबा कटघोरा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें