शिक्षा के साथ सेवा और संवेदना का संकल्प, : त्रिलोकी पब्लिक स्कूल ने शुरू किया “TRILOKI FOUNDATION”
Shubh Arvind Sharma
Tue, Sep 29, 2026
शिक्षा के साथ सेवा और संवेदना का संकल्प, त्रिलोकी पब्लिक स्कूल ने शुरू किया “TRILOKI FOUNDATION”
Founder & Director आशुतोष अग्रवाल की दूरदर्शी पहल, Principal सुधीर साहू ने प्रथम योगदान देकर पेश की अनुकरणीय मिसाल
कटघोरा। समाज के प्रति संवेदनशीलता, सेवा और मानवीय जिम्मेदारी को नई दिशा देने की सार्थक पहल के तहत त्रिलोकी पब्लिक स्कूल, कटघोरा द्वारा “TRILOKI FOUNDATION” का शुभारंभ किया गया। यह पहल शिक्षा के दायरे को व्यापक बनाते हुए विद्यार्थियों और समाज में सेवा, करुणा तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

TRILOKI FOUNDATION के Founder एवं Director श्री आशुतोष अग्रवाल की दूरदर्शी सोच और मानवीय दृष्टिकोण से आकार ले रही इस पहल का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की सहायता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को व्यवहार में उतारना है। उनका मानना है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञानवान बनाने के साथ-साथ उन्हें संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।

Foundation के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय के Principal श्री सुधीर साहू ने सर्वप्रथम अपना योगदान प्रदान कर इस पहल के प्रति विश्वास और प्रतिबद्धता का परिचय दिया। उनका यह कदम सेवा की भावना को केवल विचार तक सीमित न रखकर उसे व्यवहार में उतारने का संदेश देता है।

इस अवसर पर विद्यालय की Vice Principal सुश्री दीपा चौहान भी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, संवेदना और जरूरतमंदों की सहायता के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत छोटी-छोटी मानवीय पहल से ही होती है।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी TRILOKI FOUNDATION की इस पहल में निरंतर सहयोग देने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने निर्णय लिया कि परिवार में जन्मदिन अथवा अन्य विशेष अवसरों पर अनावश्यक दिखावे के बजाय जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए योगदान किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से व्यक्तिगत खुशियों को समाज के जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
TRILOKI FOUNDATION शिक्षा से सेवा की ओर बढ़ता एक संवेदनशील कदम है। इसका उद्देश्य समाज में सहयोग, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना है, ताकि विद्यार्थियों के भीतर केवल सफलता की नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की सोच भी विकसित हो।
यह पहल इस संदेश को मजबूत करती है कि जब शिक्षा संवेदना से जुड़ती है, तो उसका प्रभाव केवल एक विद्यार्थी तक नहीं, बल्कि पूरे समाज तक पहुंचता है।
Tags :
कोरबा कटघोरा
विज्ञापन
विज्ञापन